Thursday, June 18, 2026
Home Slider सुनील दत्त मिश्रा ने बीसीए से दिया इस्तीफा, कहा-अब क्रिकेटरों के लिए लडूंगा

सुनील दत्त मिश्रा ने बीसीए से दिया इस्तीफा, कहा-अब क्रिकेटरों के लिए लडूंगा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। जिस व्यक्ति के हस्ताक्षर को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने फर्जी बताया था वह व्यक्ति सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आये और कहा कि मैं इस अभियान के साथ  हूं। साथ उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन से इस्तीफा देकर स्वतंत्र रूप से काम करने का एलान कर दिया। इस व्यक्ति का नाम है सुनील दत्त मिश्रा।

दरअसल मामला है कि रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन का आमंत्रण मीडिया हाउसों को आया। यह आमंत्रण था गीता, गायत्री और गंगा जल से बीसीए को पवित्र करने की अभियान की शुरुआत करने की। इस आमंत्रण पत्र पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्र, वित्त समिति के सदस्य अजीत कुमार शुक्ला और इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के संयोजक सुनील दत्त मिश्र के हस्ताक्षर थे। ये तीनों बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के काफी करीबी हैं।

इस आमंत्रण पत्र की खबर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के पास पहुंचीं। बीसीए की ओर रिलीज जारी कर कहा गया कि सुनील दत्त मिश्र के हस्ताक्षर फर्जी हैं और संजीव कुमार मिश्र का कार्यकाल पूरा होने की बात कही गई।

सोमवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में मामला उलटा हो गया। सुनील दत्त मिश्र संवाददाता सम्मेलन में आये और वहीं पर अपना इस्तीफा देते हुए कहा कि इस भ्रष्टाचार का मैं सहभागी नहीं हो सकता हूं। उन्होंने कहा कि सारे हस्ताक्षर मेरे सही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कमेटी की न तो कोई बैठक होती है और काम करने का कोई ढ़ग है। उन्होंने कहा कि मैं स्वतंत्र रूप से रह कर बिहार के क्रिकेटरों की आवाज बुलंद करूंगा और गीता, गायत्री और गंगा जल से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को पवित्र करुंगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.