Thursday, June 18, 2026
Home Slider सीनियर वीमेंस वनडे में जम्मू एंड कश्मीर ने बिहार को पांच विकेट से हराया

सीनियर वीमेंस वनडे में जम्मू एंड कश्मीर ने बिहार को पांच विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। कोलकाता में चल रहे सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में बिहार टीम को अपने चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को खेले गए मैच में जम्मू एंड कश्मीर ने बिहार को पांच विकेट से हराया।

कोलकाता के साल्ट लेक के 22 Yards ग्राउंड पर खेले गए मैच में बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 46.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाये।

बिहार की ओर से  प्रीति ने 23,आर्या ने 16,प्रगति सिंह ने 15,प्रीति प्रिया ने 18 रन बनाये। विशालक्षी ने 8, याशिता सिंह ने 5, अपूर्वा कुमारी ने 5,वैदही यादव ने 0, अपूर्वा ने 7, श्रुति ने 7,निवेदिता ने 1 रन बनाये।

जम्मू एंड कश्मीर की ओर से सरला देवी ने 24 रन देकर 3, कप्तान संध्या ने 18 रन देकर 2, नादिया चौधरी ने 19 रन देकर 1 और अनन्या शर्म ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

जवाब में जम्मू एंड कश्मीर ने बुशरा अशरफ के नाबाद 56 रनों की पारी की बदौलत 43.5ओवर में पांच विकेट पर 116 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। सपना जंबाल ने 7,सरला देवी ने 6,रुविया सैयद ने 8,नादिया चौधरी ने 2, सिराज बानो ने नाबाद 4 रन बनाये।

बिहार की ओर से प्रीति प्रिया ने 32 रन देकर 1,अपूर्वा कुमारी ने 22 रन देकर 1, निवेदिता ने 24 रन देकर 1,वैदही यादव ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाये।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.