Friday, June 5, 2026
Home Slider मुंबई सिटी एफसी से सुभाशीष बोस ने तोड़ा नाता

मुंबई सिटी एफसी से सुभाशीष बोस ने तोड़ा नाता

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी एफसी ने सोमवार को पुष्टि की कि डिफेंडर सुभाशीष बोस क्लब छोड़कर चले गए हैं।

क्लब ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा की, ‘‘टीम के साथ दो यादगार सत्र के बाद सुभाशीष बोस मुंबई सिटी एफसी को छोड़कर चले गए हैं। क्लब में आपके योगदान के लिए धन्यवाद। हम आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।


लेफ्ट बैक के रूप में खेलने वाले बोस ने मुंबई सिटी एफसी की ओर से 34 मैच खेले और इस दौरान एकमात्र गोल बेंगलुरू एफसी के खिलाफ जीत के दौरान किया। उन्होंने दो गोल करने में मदद भी की। क्लब ने हाल में घोषणा की थी कि अनुभवी मिडफील्डर पाउलो मचाडो ने भी फ्रेंचाइजी के साथ नाता तोड़ लिया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.