Sunday, June 7, 2026
Home बिहारअन्य सब जूनियर Ball Badminton टीम का चयन हाजीपुर में 28 सितंबर को

सब जूनियर Ball Badminton टीम का चयन हाजीपुर में 28 सितंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 सितंबर। भिलाई ( छत्तीसगढ़ ) में 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली 42वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार राज्य सब जूनियर बालक व बालिका बॉल बैडमिंटन टीम के चयन हेतु एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन कल कुशवाहा आश्रम आश्रम,एसडीओ रोड,हाजीपुर (वैशाली) में सुबह 8.00 बजे से किया जायेगा। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चयन प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार व सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद कुमार धोनी के देखरेख में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। चयन प्रतियोगिता में प्रत्येक जिलों से 5 बालक व 5 बालिका खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति दी जायेगी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का जन्मतिथि 02 जनवरी 2008 या उसके बाद का होना चाहिए। इसी चयन प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 15 बालक व 15 बालिका खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.