Monday, June 15, 2026
Home बिहारअन्य विश्व हैंडबॉल दिवस पर स्टेट लेवल हैंडबॉल प्रतियोगिता 23 जून को

विश्व हैंडबॉल दिवस पर स्टेट लेवल हैंडबॉल प्रतियोगिता 23 जून को

by Khel Dhaba
0 comment
National Women's Handball Championship

विश्व हैंडबॉल दिवस पर 23 जून को बिहार हैंडबॉल संघ सब जूनियर बालिका एवं जूनियर बालक वर्ग की प्रतियोगिता सन साइन रेजिडेंसियल विद्यालय मोलानीपुर मनेर पटना में आयोजित करने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी देते हुए बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने बताया कि विश्व हैंडबॉल दिवस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पूर्व के परिणाम के आधार पर क्वालीफाई जिला की टीम भाग लेगी।

बालक वर्ग में पटना, बेगूसराय, जहानाबाद एवं सारण जबकि बालिका वर्ग में पटना, जहानाबाद, कैमूर एवं मुंगेर की टीम हिस्सा लेगी। 23 जून को यह टीम 2 बजे दिन तक आयोजन स्थल पर रिपोर्ट करेंगी। उद्घाटन शाम 4 बजे जबकि मैच शाम 6 बजे शुरू होगा। इस मौके पर पटना सब जूनियर बालक टीम को पटना जिला हैंडबॉल संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान पटना टीम के खिलाड़ियों द्वारा 8 बिहार राज्य सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में विजेता ट्रॉफी प्राप्त करने को लेकर दिया जाएगा। बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने सभी जिला सचिव को अपने जिला के पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर सम्मानित करने को कहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.