Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में स्टार इलेवन सालेपुर की शानदार जीत

भागलपुर जिला क्रिकेट लीग में स्टार इलेवन सालेपुर की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

भागलपुर। भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिविजन क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में सोमवार को स्टार इलेवन सालेपुर ने मां क्रिकेट क्लब को 86 रनों से पराजित कर दिया।

टॉस मां क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार इलेवन सालेपुर की टीम निर्धारित 25 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। अनिल ने 61 रन, अनुकूल ने 54 रन बनाए। मो. आदिल, रितिक और कुमार आयु ने क्रमश: 2-2 विकेट लिये।

210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां क्रिकेट क्लब की टीम 25 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना पायी। प्रियांशु ने 49 रन, रोहित ने 18 रन बनाए। मोहन, प्रीतम, रोहित और विक्की ने क्रमश: से दो-दो विकेट लिये। अंपायर की भूमिका धर्मजय और शुभम ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। कॉमेंटेटर संजय कुमार थे। इस मौके पर भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, संयुक्त सचिव सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, कोषाध्यक्ष डॉ. जयशंकर ठाकुर, संयोजक मो. फारूक आजम, जगदीश शर्मा, बैद्यनाथ मिश्रा, गुड्डू पांडे, करुण सिंह आदि मौजूद थे।

कल के मैच
सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम (ग्राउंड नंबर -1) : उड़ान क्रिकेट क्लब बनाम टीएनबी शिवपुरम
बाहरी मैदान ( ग्राउंड नंबर -2) : कर्ण क्रिकेट क्लब बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.