Saturday, June 13, 2026
Home बिहारफुटबॉल ST. IGNATIUS OF LOYOLA INTER-SCHOOL FOOTBALL : संत माइकल हाईस्कूल और डीपीएस में खिताबी भिड़ंत

ST. IGNATIUS OF LOYOLA INTER-SCHOOL FOOTBALL : संत माइकल हाईस्कूल और डीपीएस में खिताबी भिड़ंत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 26 जुलाई। संत माइकल हाईस्कूल, पटना की मेजबानी में चल रहे 14वें सेंट इग्नाटियस ऑफ लोयोला इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में संत माइकल हाईस्कूल बी टीम का मुकाबला डीपीएस पटना से होगा। फाइनल मुकाबला 27 जुलाई को खेला जायेगा।

सेमीफाइनल में संत माइकल हाईस्कूल बी ने टाई ब्रेकर अपने ही स्कूल के ए टीम को 3-2 से जबकि डीपीएस, पटना ने ट्रिनिटी ग्लोबल को 2-1 से हराया।

क्वार्टरफाइनल में संत माइकल हाईस्कूल बी ने संत डोमिनिक सेवियो को 3-0, डीपीएस पटना ने त्रिभुवन को 6-0, संत माइकल हाईस्कूल ए ने डीपीएस ईस्ट को 4-0 और ट्रिनिटी ग्लोबल ने लिटेरा वैली स्कूल को 3-1 से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.