32 C
Patna
Monday, October 2, 2023

4th Junior National Boys Boxing Championship में ओवरऑल चैंपियन बना एसएससीबी

हरियाणा की टीम उपविजेता रही, बिहार को फेयर प्ले टीम का खिताब
बिहार के अभिषेक सिंह और रौनित रंजन को कांस्य पदक
हर व्यक्ति को अपने जीवन खेल भावना को अपनाना चाहिए : आरके सिन्हा

पटना। सर्विसेज स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड छह स्वर्ण सहित कुल 11 पदक जीत कर चौथी जूनियर राष्ट्रीय बालक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कुल 59 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। हरियाणा की टीम इतने अंक हासिल करने के बाद भी स्वर्ण पदकों की संख्या ( 5 स्वर्ण, 1 रजत व 5 कांस्य) में पिछड़ने के कारण उपविजेता बनी।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ बिहार की मेजबानी में पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में संपन्न इस चैंपियनशिप में बिहार के अभिषेक सिंह ने 57 से 60 किलोग्राम वजन वर्ग और रौनित रंजन ने 52 से 54 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता।

बिहार टीम फेयर प्ले टीम का खिताब जीता। हरियाणा के यशवर्धन सिंह बेस्ट बॉक्सर,यूपी के रिषि सिंह बेस्ट चैलेंजर,एसएससीबी के साहिल उदीयमान खिलाड़ी घोषित किये गए। सोनीपत हरियाणा के रोहितास कुमार को बेस्ट कोच का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट तकनीकी पदाधिकारी का पुरस्कार किसी एक को नहीं बल्कि पूरी तकनीकी पदाधिकारी टीम को दिया गया।

खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एसएआईएस ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व सांसद आरके सिन्हा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह लोक लेखा समिति के अध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद, प्रधान आयकर आयुक्त सह आयोजन चेयरमैन श्रीकांत कुमार अम्बष्ठ ने पुरस्कृत किया।

इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा कि खिलाड़ी खेलों में हार जीत की परवाह किये बिना अपने बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर दें और हमेशा हर व्यक्ति को अपने जीवन में इसी खेल भावना से आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर करने और देश का नाम रौशन करने के लिए शुभकामना दी है। सभी अतिथियों को आयोजन अध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद और आयोजन सचिव राजीव कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ, अंग वस्त्रम् और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

खिलाड़ियों को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार निर्वाण, अनिल कुमार बोहिदार, जे आर प्रधान (अर्जुन अवार्डी), संयुक्त सचिव आर राजेंद्रण, महाराष्ट्र बॉक्सिंग के सचिव डॉ राकेश कुमार तिवारी समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, बिहार तलवारबाजी संघ के सचिव रामाशंक प्रसाद, कर्नल कुमार अनुपम, राजीव वर्मा, बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष ओपी सिंह, साकेत कुमार, वीरेंद्र पासवान, सरोज झा, गौतम मंडल, अमरजीत, राहुल, विद्याराम समेत अन्य मौजूद थे।

पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं-
44 से 46 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-वृजेश तमता (उत्तराखंड), रजत-रिषि सिंह (यूपी), कांस्य-रिशु (हरियाणा) व सुनील कुमार (राजस्थान)
46 से 48 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-अर्थव बिदाकर (महाराष्ट्र), रजत-कृष पाल (चंडीगढ़), कांस्य-आलोक (हरियाणा),इराज्योति गगोई(असम)
48 से 50 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-आर्यन (एसएससीबी), रजत-रोनित राज गुप्ता (झारखंड), कांस्य-दलवाश कातरे (मध्यप्रदेश व निशांत दालमोत्रा (पंजाब)
50 से 52 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-अब्दुल कादिर (हरियाणा), रजत-हर्ष (एसएससीबी), कांस्य-जितेंद्र जाटव (मध्यप्रदेश), रचित सिंह रावत (उत्तराखंड)
52 से 54 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-निखिल (हरियाणा), रजत-संदीप सिंह (पंजाब), कांस्य-रौनित रंजन (बिहार) व जयंत डागर (सिक्किम)
54 से 57 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-जतिन (एसएससीबी), रजत-रेहान साह (महाराष्ट्र), कांस्य-वैभव दाहिया (हरियाणा) व हन्नी (पंजाब)
57 से 60 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-रुपेश (हरियाणा), रजत-दीपक धामी (उत्तराखंड), कांस्य-अभिषेक सिंह (बिहार) व रोहित तेवतिया (मध्यप्रदेश)
60 से 63 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-यशवर्धन सिंह (हरियणा), रजत-हरीश सैनी (राजस्थान), कांस्य-कृष (एसएससीबी) व अंकित कुमार (हिमाचल प्रदेश)
63 से 66 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-करण विष्ट (एसएससीबी), रजत-सुमित (दमन एंड द्वीप), कांस्य-सूर्यदेव (हरियाणा) व ललनपुइया (मिजोरम)
66 से 70 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-प्रिंस (एसएससीबी), रजत-वंश शर्मा (पंजाब), कांस्य-चिराग शर्मा (हरियाणा) व परमजीत सिंह (चंडीगढ़)
70 से 75 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-साहिल (एसएससीबी), रजत-प्रिंस (हरियाणा), कांस्य-निखिल जायसवाल (यूपी) व दिव्यांशु सिंह विष्ट (उत्तराखंड)
75 से 80 किलोग्राम वजन वर्ग : स्वर्ण-आर्यन (एसएसबीबी), रजत-रिषभ सिकरवाल (मध्यप्रदेश), कांस्य-श्री चरण पशुपुलित (तेलंगाना) व देव प्रताप सिंह कुशवाह (यूपी)
80 किलो वजन वर्ग से ऊपर  : स्वर्ण-लक्ष्य राठी (हरियाणा), रजत-गुरप्रीत (पंजाब), कांस्य-गौरव (महाराष्ट्र) व हर्ष राठी (यूपी)।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights