Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंडक्रिकेट एसपीएस बना देवघर जिला सुपर डिविजन क्रिकेट का चैंपियन

एसपीएस बना देवघर जिला सुपर डिविजन क्रिकेट का चैंपियन

फाइनल में डीसीए-1 की टीम 8 विकेट से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर, 11 दिसंबर। एसपीएस ने देवघर जिला सुपर डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। स्थानीय केकेएन स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में एसपीएस ने डीसीए-1 को 8 विकेट से हराया।

टॉस जीत कर एसपीएस की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एसपीएस की गेंदबाजों के कहर के आगे डीसीए 1 की टीम 23 ओवर में महज 112 रन पर ऑल आउट हो गई। डीसीए 1 के राघव शरण ने 55 और सत्या जगत ने नाबाद 22 रनों का योगदान दिया। एसपीएस की ओर से प्रदीप ने 22 रन दे कर 4, शिवम ने 20 रन दे कर 2 विकेट लिया।

जवाब में एसपीएस की टीम ने केवल 8.1 ओवर में जीत के लिए आवश्यक 113 रन 2 विकेट के नुकसान पर बना लिए। जुनैद ने 24 बाल पर 50 रन (8 चौका, 2 चौका) और उत्कर्ष ने 20 गेंद पर नाबाद 44 रन (4 चौका 4 छक्का) बनाया।
गेंदबाजी में मुकेश और अमरेंद्र ने 1-1 विकेट लिया।

आज के मैच में अभिषेक आनंद, खुशहाल शेख अंपायर और अभिषेक भोक्ता स्कोरर थे। विजेता और उपविजेता टीम को जिला क्रिकेट संघ के तरफ से बधाई दी गई। अब 24 दिसंबर से ए डिवीजन का मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.