Saturday, June 6, 2026
Home Slider खेल बहाल होने पर चोटों के प्रबंधन को लेकर सावधान रहना होगा : इरफान

खेल बहाल होने पर चोटों के प्रबंधन को लेकर सावधान रहना होगा : इरफान

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को कोरोना वायरस महामारी के बाद खेल बहाल होने पर गेंदबाजों की चोटों के प्रबंधन को लेकर काफी सतर्कता बरतनी होगी।

भारतीय खिलाड़ियों ने 25 मार्च के बाद से अभ्यास नहीं किया है। कोरोना महामारी के बाद तब से देशव्यापी लॉकडाउन लागू था। तेज गेंदबाज शार्दुुल ठाकुर ने पिछले महीने बोइसर में अभ्यास शुरू किया।

पठान ने कहा कि आईपीएल टीमों समेत सभी टीमों को गेंदबाजों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दो महीने बाद मैदान पर लौटने पर चोटों की संभावना अधिक होगी।

उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा,‘‘ चोटों का प्रबंधन सबसे अहम है । हमें गेंदबाजों पर फोकस करना होगा। आईसीसी ने भी हाल ही में गेंदबाजों के लिये खास दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा था कि टीमों को गेंदबाजों के कार्यभार को लेकर सजग रहना होगा। पठान 2007 टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.