Monday, June 8, 2026
Home Slider एशियाड को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही बड़ी बात, जानें क्या

एशियाड को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही बड़ी बात, जानें क्या

by Khel Dhaba
0 comment

भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को इस वर्ष चीन में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस साल के एशियाई खेलों में भारतीय टीम की भागीदारी पर फैसला कोविड-19 के मामलों से जूझ रहे मेजबान देश चीन से प्रतिक्रिया मिलने के बाद लिया जाएगा।

एशियाई खेलों का आयोजन चीन के शहर हांगझोऊ में दस से 25 सितंबर के बीच किया जाना है। खबर यह भी आ रही है कि यह खेल स्थगित किया जा सकता है।

चीन के शहर शंघाई और बीजिंग में कोविड-19 के मामलों को नियंत्रण में लाने का प्रयास किये जा रहे हैं। देश के वित्तीय केंद्र शंघाई में लगभग एक महीने से लॉकडाउन (लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध) लगा है, जबकि बीजिंग में इस महामारी के मामले बढ़ने के बाद और अधिक प्रतिबंध लगाए गए हैं।

अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के इतर कहा कि चीन में क्या स्थिति है और मेजबान देश स्थिति के बारे में क्या कह रहा है, यह महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसमें भाग लेने वाले अन्य सभी देश भी चर्चा कर रहे हैं और कुछ समय में भारत भी फैसला करेगा, लेकिन इससे पहले मेजबान देश को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि वे क्या सोच रहे हैं और इसके लिए कितने तैयार हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.