पटना, 2 जनवरी। खेल पत्रकार विकास पांडेय के पिता विनय कुमार उर्फ विनय पांडेय अब नहीं रहे। पिछले कई महीने बीमार चल रहे थे। 62 वर्षीय विनय पांडेय ने राजधानी के एक निजी अस्पताल में गुरुवार की शाम अंतिम सांस ली।
स्व. विनय पांडेय का पैतृक गांव भोजपुर जिला के बबुरा गांव है। वे रंगकर्मी के रूप में काफी ख्याति पाई थी। इसके अलावा जेपी आंदोलन के दौरान उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद, वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई राजनेताओं के साथ काम किया था। वे काफी मृदुभाषी थे और हमेशा सामाजिक कार्यों में जुटे रहते थे। वे अपने पीछे पत्नी, चार बेटे विकास, अमन, रीतेश व नीतेश, बहुएं, दो बेटियों, दामाद, नाती, नतनी,पोती को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को गुलबी घाट पर होगा।
खेलढाबा.कॉम इस दुख की घड़ी में स्व. विनय पांडेय के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।