Sunday, April 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में एसकेपी और डोनी पोलो जीते

प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में एसकेपी और डोनी पोलो जीते

टर्फ एरिना और कोहिनूर क्रिकेटर की हुई करारी हार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 अप्रैल। सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले जा रहे रंगकर्मी प्रवीण चंद्रवंशी मेमोरियल अंडर-13 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत बुधवार यानी 15 अप्रैल को खेले गए मुकाबलों में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी और डॉनी पोलो पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की।

स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार ग्राउंड पर खेले गए मैचों में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी ने टर्फ एरिना को 8 विकेट जबकि डोनी पोलो पब्लिक स्कूल ने कोहिनूर क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया।

पहले मैच में टर्फ एरिना ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 96 रन बनाये। जवाब में एसकेपी क्रिकेट एकेडमी ने 15.2 ओवर में दो विकेट पर 99 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के पार्थ पुष्कर (4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

टर्फ एरिना : 19.1 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट, अंजय कुमार 18, दीप 11, अतिरिक्त 44, दिव्यांशु 1/19, पार्थ पुष्कर 4/19, अनमोल राज 1/22, शशांक शेखर 2/9

एसकेपी क्रिकेट एकेडमी : 15.2 ओवर में दो विकेट पर 99, हार्दिक कात्यन 32, प्रत्यूष पार्थ 37, अतिरिक्त 21, अंजय कुमार 1/13, आयुष 1/14

दूसरा मैच

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोहिनूर क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 15.3 ओवर में मात्र 58 रन पर सिमट गई। टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सका। डोनी पोलो पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी बेहद कसी हुई रही। प्रियांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। उनके अलावा आर्यन राज ने 2 विकेट लेकर अच्छा सहयोग दिया जबकि जीतू ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट हासिल किया।

59 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी डोनी पोलो पब्लिक स्कूल की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और बिना कोई विकेट गंवाए महज 5.5 ओवर में 61 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए शिवम सम्राट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 27 रन बनाए जिसमें कई चौके शामिल रहे। वहीं तेजस्वी चौहान ने भी 18 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रियांशु को उनके शानदार 5 विकेट के प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
कोहिनूर क्रिकेट एकेडमी : 15.3 ओवर में 58 रन पर ऑल आउट, अतिरिक्त 26 रन, प्रियांशु 5/16, सूरज 1/11, आर्यन राज 2/9, जीतू 1/3

डोनी पोलो पब्लिक स्कूल : 5.5ओवर में बिना विकेट खोए 61 रन, शिवम सम्राट नाबाद 27, तेजस्वी चौहान नाबाद 18, अतिरिक्त 16,

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights