Thursday, June 4, 2026
Home बिहारकबड्डी बिहार SGFI बालिका अंडर-14 Kabaddi के लिए सीतामढ़ी जिला & एकलव्य टीम घोषित

बिहार SGFI बालिका अंडर-14 Kabaddi के लिए सीतामढ़ी जिला & एकलव्य टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

सीतामढ़ी, 25 सितंबर। खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, समस्तीपुर की मेजबानी में समस्तीपुर में होने वाली राज्यस्तरीय विद्यालय खेल U-14 कबड्डी बालिका प्रतियोगिता 2024–25 में भाग लेने वाली सीतामढ़ी जिला और एकलव्य सीतामढ़ी टीम की घोषणा कर दी गई है।

प्रतियोगिता 26 से 30 सितंबर तक आयोजित है। सीतामढ़ी जिला टीम के प्रशिक्षक श्रीमती गायत्री कुमारी होंगी जबकि टीम प्रबंधक सुश्री रुबी कुमारी होंगी। राज्य एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र, सीतामढ़ी टीम के प्रबंधक श्रीमती मेनका कुमारी होंगी। मौके पर पंकज कुमार सिंह, सचिव, जिला कबड्डी संघ, सीतामढ़ी, राजकिशोर महतो, वरीय खिलाड़ी, कार्यालय कर्मी सुश्री रागिनी रानी, कार्यालय लिपिक मनोज कुमार, कार्यपालक सहायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जिला टीम प्रतिभागी का नाम- स्वेता कुमारी, नेहा कुमारी, तनु कुमारी, आकृति कुमारी, कोमल कुमारी, रुपम कुमारी, एस० आर० डी०ए०भी० पुपरी, उर्वी ईशा, सोनाक्षी कुमारी, विद्या स्थली पब्लिक स्कूल, रुन्नीसैदपुर, मुस्कान सिन्हा, निशा कुमारी, म० वि० सिरौली, रीगा, कृष्णा कुमारी, म० वि० अमघट्टा, डुमरा, जान्हवी झा, कमला बालिका उ०मा० विद्यालय, डुमरा।

राज्य एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र, सीतामढ़ी टीम के प्रतिभागी का नाम – सुन्दर कुमारी, सपना कुमारी, शिवानी कुमारी, सिमरन कुमारी, सिवानी कुमारी, सिम्मी कुमारी सभी कमला बालिका उ० विo डुमरा, सीतामढ़ी से है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.