Monday, June 15, 2026
Home Slider सीतामढ़ी : भारोत्तोलन खेल से जुड़े अरविंद पांडे नहीं रहे

सीतामढ़ी : भारोत्तोलन खेल से जुड़े अरविंद पांडे नहीं रहे

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सीतामढ़ी के स्पोट्र्स टीचर सह प्रशिक्षक एवं सीतामढ़ी जिले में भारोत्तोलन खेल के जन्मदाता अरविंद पांडे का लंबी बीमारी के बाद सोमवार (4 नवंबर, 2019) को स्वर्गवास हो गया। उनके असामयिक निधन से सीतामढ़ी जिले के साथ-साथ बिहार भारोत्तोलन के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार को हिम्मत दें एवं भगवान स्व.अरविंद पांडे जी की आत्मा को शांति प्रदान करें। इनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मुकेश कुमार (पटना जिला भारोत्तोलन संघ), अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कोच अधिकारी एमएम प्रसाद, रुपक कुमार, डीएम झा, मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार और अभिषेक केशव शामिल हैं। खेलढाबा.कॉम परिवार ईश्वर से कामना करता है कि उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.