Tuesday, June 16, 2026
Home झारखंड सिमडेगा बालिका टीम महामना हॉकी गोल्ड कप के सेमीफाइनल में

सिमडेगा बालिका टीम महामना हॉकी गोल्ड कप के सेमीफाइनल में

अपने पूल में सिमडेगा ने तीनों मैच जीत कर टॉप पर रहा

by Khel Dhaba
0 comment

सिमडेगा, 20 जनवरी। बिहार के नालंदा जिला के राजगीर स्थित राजगीर खेल अकादमी में चल रही महामना हॉकी गोल्ड कप अंडर-16 प्रतियोगिता में हॉकी सिमडेगा (झारखंड) की बालिका टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज करते हुए अपने पूल में शीर्ष स्थान हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 जनवरी 2026 तक राजगीर में हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार, क्रीड़ा भारती बिहार, बिहार खेल प्राधिकरण और महामना मालवीय मिशन बिहार यूनिट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

सिमडेगा टीम ने अपने पहले मैच में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को 3–0 से पराजित किया। दूसरे मैच में ओलंपियन विवेक हॉकी अकादमी, उत्तर प्रदेश को 5–1 से हराया, जिसमें अनुप्रिया एक्का को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में टीम ने छत्तीसगढ़ को 2–0 से पराजित किया, जिसमें सानिया तिर्की और राजमुनी कुमारी ने एक-एक गोल किया। इस मुकाबले में प्रियंका कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप 5,000–5,000 रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।

तीनों लीग मैच जीतकर हॉकी सिमडेगा अंडर-16 बालिका टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस उपलब्धि पर हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों और खेल विभाग के अधिकारियों ने टीम को बधाई दी और आगामी मैच के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

सिमडेगा टीम में अनुभा केरकेट्टा, बैरटिला केरकेट्टा, शिल्पा बड़ा, महिमा कुल्लू, राजमुनी कुमारी, बबली कुमारी, सानिया तिर्की, निशा रानी मिंज, रेशमा कुमारी, रेनू कच्छप, प्रियंका कुमारी, प्रियंका तिर्की, अनुजा सोरेंग, हसीना कुमारी, अनुप्रिया एक्का, अनीशा कुल्लू, रोमिला केरकेट्टा और निर्मला टोप्पो शामिल हैं। टीम के कोच राजू मांझी और मैनेजर कुनूल भेंगरा हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.