Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारक्रिकेट Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket में जमुई के निशू का शतक

Shyamal Sinha Inter District Under-16 Cricket में जमुई के निशू का शतक

by Khel Dhaba
0 comment

जमुई, 9 जून। कप्तान निशू यादव (107 रन, 97 गेंद, 18 चौका) और दीपांशु (79 रन, 63 गेंद, 13 चौका) की शानदार बैटिंग के दम पर जमुई ने श्यामल सिन्हा अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंगिका जोन के मुकाबले में मुंगेर को 47 रन से पराजित कर अपनी जीत की हैट्रिक लगाई।

स्थानीय श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जमुई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 304 रन बनाये। निशू और दीपांशु के अलावा आयुष ने 19, सुमित ने 26 और आशीष गुप्ता ने 20 रन बनाये।

मुंगेर के अभिनव ने 5, दिव्यांशु और स्वताभ ने 2-2 विकेट झटके।
304 रनों का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 257 रन बनाये। अनमोल ने 82, दिव्यांशु ने 49 और निहाल ने 32 रनों के योगदान दिया।

जमुई के शिवम ने 4, सुमित ने 2 और लक्ष्य व निशु ने 1-1 विकेट झटके।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जमुई के कप्तान निशु यादव को भारत स्पोर्ट्स के गुड्डू भारती के द्वारा दिया गया। मैच के दौरान BCL के चेयरमैन संजय कुमार सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान, राजेश कुमार, नितेश केशरी, सत्येन्द्र सिंह, प्रकाश भालोटिया, मयंक मेहता, गौरीशंकर पाल, अमित आदि उपास्थि थे। मैच में अंपायर की भूमिका सचिन कुमार (मुजफ्फरपुर) और दीपक कुमार (खगड़िया) ने निभाई। स्कोरर सुमन कुमार और शुभम सिंह राजपूत थे।
संक्षिप्त स्कोर
जमुई : 40 ओवर में 304 रन पर ऑल आउट आयुष अनिल राज 19,दीपांशु 79, निशू एन यादव 107, सुमित 26, आशीष गुप्ता 20, अतिरिक्त 39,श्वेताभ ठाकुर 2/50, सार्थक सिंह 1/32, अभिनव कुमार 5/42, दिव्यांशु 2/35

मुंगेर : 40 ओवर में 9 विकेट पर 257, दिव्यांशु 49, अनमोल विश्वास 82,आदर्श अंकित सिंह 20, नेहाल कुमार 32, अभिनव कुमार नाबाद 22, श्वेताभ ठाकुर 10, अतिरिक्त 31, विकास कुमार 1/36, शिवम कुमार 4/60, सुमित 2/29, लक्ष्य 1/29, निशु कुमार यादव 1/23

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.