Monday, May 25, 2026
Home Slider श्रेयसी सिंह ने ISSF world cup की भारतीय टीम में बनाई जगह

श्रेयसी सिंह ने ISSF world cup की भारतीय टीम में बनाई जगह

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह जनप्रतिनिधि बन जाने के बाद खेलों से नाता जोड़े रखा है और उन्होंने अपना जलवा कायम रखते हुए नईदिल्ली और काहिरा में होने वाली आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली भारतीय टीम में अपनी जगह बना ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक वॉल पर दी है।

महिला ट्रैप इवेंट की इस टीम में श्रेयसी सिंह के साथ पंजाब की राजेश्वरी कुमारी और मध्यप्रदेश की मनीष कीर भी शामिल होंगी।

नई दिल्ली के डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स के महिला ट्रैप इवेंट टी-2 ट्रायल में बिहार की श्रेयसी सिंह ने क्वालीफाइंग में 112 अंक हासिल किये। इसमें पंजाब की राजेश्वरी सिंह को 112 अंक और मध्यप्रदेश की मनीष कीर को 112 अंक मिले। पॉजीशन के हिसाब से श्रेयसी सिंह तीसरे पायदान पर रहीं। मनीष कीर दूसरे और राजेश्वरी सिंह पहले पायदान पर रहीं।

इसके पहले टी-1 ट्रायल में पंजाब की राजेश्वरी सिंह का क्वालीफाईंग और फाइनल्स में अपना दबदबा था। राजेश्वरी ने फाइनल्स में 43 अंक का स्कोर बनाया जबकि श्रेयसी सिंह ने 36 अंक हासिल किया था। फाइनल्स में मनीष कीर को 17 अंक मिले थे। क्वालिफाइंग में राजेश्वरी का जलवा रहा। क्वालीफाइंग में राजेश्वरी 110 अंक हासिल किये। श्रेयसी सिंह उनसे दो अंक पीछे रह गईं और उन्हें 108 अंक मिले। मध्यप्रदेश की मनीष कीर को 107 अंक मिला।

गौरतलब है कि श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2014 में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की शूटिंग इवेंट के महिला डबल ट्रैप में रजत जबकि 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

वर्ष 2014 में इचोन एशियाई खेलों में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप-2010 की ट्रैप स्पर्धा में रजत और ब्रिसवेन कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में भी रजत पदक अपने नाम किया है। वर्ष 2018 में श्रेयसी सिंह को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

गौरतलब है कि नई दिल्ली में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन का आयोजन 18 से 29 मार्च तक किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights