Friday, June 5, 2026
Home Slider नये साल में नई शुरुआत करना चाहते हैं शिखर धवन

नये साल में नई शुरुआत करना चाहते हैं शिखर धवन

by Khel Dhaba
0 comment

गुवाहाटी। पिछले साल चोटों से परेशान रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन नए साल की नई शुरुआत करना चाहते हैं और ऑस्ट्रेलिया में भारत को आईसीसी टी-20 विश्व कप में जीत दिलाने की कवायद में अधिक प्रभावी बल्लेबाज बनना चाहते हैं।

ावन ने ‘बीसीसीआई.टीवी’ से कहा, पिछले साल मुझे काफी चोटों का सामना करना पड़ा लेकिन यह हमारे काम का हिस्सा है। यह नया साल है और मैं नई शुरुआत के लिए बेताब हूं।

2020 के अपने लक्ष्य के संदर्भ में धवन ने कहा, इस साल मैं अपने और टीम के लिए ढेरों रन बनाना चाहता हूं और अधिक प्रभावी खिलाड़ी बनना चाहता हूं, अपनी टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं और विश्व कप जीतना चाहता हूं।

टीम से अंदर-बाहर होना कितना मुश्किल रहा, यह पूछे जाने पर दिल्ली के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं, मैं हमेशा चीजों को सकारात्मक तरीके से लेता हूं। आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.