Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Bihar Sub junior Kho-Kho Team का सेलेक्शन ट्रायल 26 नवंबर को मुंगेर में

Bihar Sub junior Kho-Kho Team का सेलेक्शन ट्रायल 26 नवंबर को मुंगेर में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 15 नवंबर। आगामी 13 से 17 दिसंबर तक कर्नाटक में आयोजित होने वाली 33 वीं सब जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप -2023 में भाग लेने वाली बिहार टीम (बालक व बालिका) का सेलेक्शन ट्रायल खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के द्वारा आगामी 26 नवंबर 2023 को इंडोर स्टेडियम मुंगेर के प्रांगण में सुबह 8 बजे से मुंगेर जिला खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी। उन्होंने बताया कि इस ओपन सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर बिहार स्टेट सब जूनियर बालक एवं बालिका खिलाड़ी का चयन किया जाएगा।

इस सेलेक्शन ट्रायल के आयोजन की जिम्मेवारी मुंगेर जिला खो-खो संघ के सेक्रेट्री हरिमोहन सिंह को सौंपी गई है। इस चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 17 दिसंबर, 2023 तक 14 साल से नीचे आयु वर्ग एवं इंडेक्स (आयु+वजन+हाईट) 210 प्वाइंट के कम के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। साथ ही इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ी आधार कार्ड , जन्म प्रमाण की मूल प्रति एवं तीन छायाप्रति एवं 3 पासपोर्ट साइज का फोटो लेकर आएंगे। साथ खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया से रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही इसमें भाग लेंगे। किसी भी प्रकार की तकनीकी या अधिक जानकारी के लिए खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के पदाधिकारीगण से संपर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.