Thursday, June 4, 2026
Home बिहारकबड्डी साई टैलेंट सर्च अभियान में बिहार छह महिला kabaddi प्लेयरों का सेलेक्शन

साई टैलेंट सर्च अभियान में बिहार छह महिला kabaddi प्लेयरों का सेलेक्शन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा पिछले 2 व 3 मार्च को पटना के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित टैलेंट सर्च अभियान से कुल छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों का विशेष ट्रेनिंग कैंप गांधीनगर (गुजरात) में लगाया गया है।

यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने बताया कि छह खिलाड़ियों में चार का चयन इस टैलेंट सर्च अभियान से और दो का सर्च उनके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में परफॉरमेंस व सर्च अभियान के प्रदर्शन को मिला कर किया गया।


भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में कुमार विजय ने बताया कि सुरुचि कुमार, अनुष्का नागवंशी, आशिका शांडिल्य, अदिति कुमारी, प्रीति कुमारी, काजल सिंह, अंशुल, वैशाली का चयन किया गया है।

उन्होंने बताया कि टैलेंट सर्च अभियान के तहत आयोजित सेलेक्शन ट्रायल में 16 वर्ष से 25 वर्ष के बालिका एवं महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। खिलाड़ियों का चयन द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित बलवान सिंह एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित नवीन कुमार ने किया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.