42 C
Patna
Friday, April 19, 2024

द्वितीय बालकेश्वर प्रसाद स्मृति ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता 27 सिंतबर को

पटना। अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा मान्यता प्राप्त एम वी पी चेस क्लब के तत्वावधान में आगामी 27 सितंबर को संध्या 6 बजे से द्वितीय बालकेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के  आयोजन सचिव सह क्लब के सचिव वेद प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन “lichess” के प्लेटफार्म पर किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में कुल 5350/- रुपये की नकद इनामी राशि पुरुस्कार के रूप में वितरित की जाएगी जिसमें मुख्य पुरस्कार प्रथम स्थान से 25वें स्थान तक के खिलाड़ियों को दिया जायेगा तथा U-15 आयु वर्ग के शीर्ष तीन खिलाड़ियों को कैटेगरी पुरस्कार भी दिया जायेगा।

यह प्रतियोगिता केवल बिहार के खिलाड़ियों के लिए ही है। साथ ही इस प्रतियोगिता को निःशुल्क रखा गया है। प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों को प्रत्येक चक्र में तीन-तीन मिनट का समय मिलेगा।

वेद प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु अखिल बिहार शतरंज संघ की ओर से संयुक्त सचिव नन्द किशोर  एवं विपल सुभाषी को इसके संचालन के लिये जिम्मेवारी सौंपी गई है तथा प्रतियोगिता के दौरान किसी भी तरह के बाहरी सहयोग या चेस इंजन का उपयोग सर्वथा वर्जित है। इस तरह की घटनाओं पर नजर रखने एवं आवश्यकतानुसार निर्णय लेने के लिये एक तकनीकी टीम का भी गठन किया गया है।

इच्छुक खिलाड़ी तकनीकी जानकारी  एंव नियमों के सम्बंध में अधिक जानकारी हेतु आयोजन सचिव वेद प्रकाश (82104 18109) के अलावा एम वी पी चेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द कुमार एवं एम वी पी चेस क्लब की निर्देशिका श्रीमती मिन्की सिन्हा (80 83 557365) से संपर्क कर  सकते  है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights