Saturday, June 6, 2026
Home बिहारअन्य Panorama Sports Season-6 का द्वितीय एवं तृतीय चरण 13 अक्टूबर से

Panorama Sports Season-6 का द्वितीय एवं तृतीय चरण 13 अक्टूबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 11 अक्टूबर। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-6 के द्वितीय एवं तृतीय चरण आगामी 13 अक्टूबर से जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर में शुरू होगा।

पनोरमा ग्रुप द्वारा निर्मित पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में प्रथम चरण में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, शतरंज, टेबुल टेनिस प्रतियोगिता की समाप्ति के उपरांत द्वितीय एवं तृतीय चरण की समीक्षा स्वयं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर पहुंच कर समीक्षा की और उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र मैदान की साफ-सफाई एवं बारिश की पानी को निकालने का प्रयास की जाए। ताकि खिलाड़ियों को कोई परेशानी ना हो। खेल मैदान परिसर में कोई गंदगी ना रहें।

ईस्ट जोन पूर्व चेयरमैन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -6 के प्रथम चरण के समाप्ति के उपरांत द्वितीय एवं तृतीय चरण दिनांक 13 अक्टूबर से फुटबॉल, क्रिकेट एवं आमंत्रित क्रिकेट प्रतियोगिता जिला स्कूल एकलव्य सेंटर खेल मैदान परिसर में शुरू होने जा रही है।
13 अक्टूबर को उद्घाटनकर्ता सीनियर डिप्टी कलेक्टर व जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा होंगे।

फुटबॉल प्रतियोगिता के कार्यक्रम
अंडर 16 आयु वर्ग में:-

  1. सेंट थॉमस बनाम सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल के बीच।
  2. विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा बनाम एकलव्य सेंटर जिला स्कूल पूणिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
    क्रिकेट प्रतियोगिता :-
    अंडर 16 आयु वर्ग में
    सेंट मोसेस बनाम विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
    प्रथम चरण में खेलें गए मैच परिणाम:-
    बैडमिंटन
    अंडर 11 बालक वर्ग में:-
    विजेता:- अक्षत सिन्हा:- सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल।
    उपविजेता:- अथर्व :- सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल।
    बैडमिंटन
    अंडर 11 बालिका वर्ग में :-
    विजेता :- दक्षिता शिवानी:- जी डी गोयनका।
    उपविजेता :- सीमा कुमारी :- सेंट मोसेस स्कूल।
    बैडमिंटन
    अंडर 16 बालक वर्ग में:-
    विजेता:- रितिक कुमार:- एकलव्य सेंटर जिला स्कूल पूणिया।
    उपविजेता:- विनीत कुमार :- डॉन बॉस्को स्कूल।
    बैडमिंटन
    अंडर 16 बालिका वर्ग में:-
    विजेता:- सुनिधि भारती:- सेंट पीटर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल।
    उपविजेता:- रुपा कुमारी:- एकलव्य सेंटर जिला स्कूल पूणिया।
    वॉलीबॉल
    अंडर 16 बालक वर्ग में:-
    विजेता:- डी ए पी एस स्कूल सुदीन चौक।
    उपविजेता:- जवाहरलाल नेहरू हाई स्कूल गुलाब बाग।
    वॉलीबॉल
    अंडर 16 बालिका वर्ग में:-
    विजेता:- डी ए भी स्कूल पूणिया।
    उपविजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।
    बास्केटबॉल
    अंडर 16 बालक वर्ग में:-
    विजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।
    उपविजेता:- सेंट पीटर्स हिंदी मीडियम स्कूल।
    बास्केटबॉल
    अंडर 16 बालिका वर्ग में:-
    विजेता:- पूणिया एथलेटिक्स एकादमी
    उपविजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।
    टेबुल टेनिस
    अंडर 16 बालक वर्ग में:-
    विजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।
    उपविजेता:- विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोड़ा।
    टेबुल टेनिस :-
    अंडर 16 बालिका वर्ग में:-
    विजेता:- डी एवी स्कूल
    उपविजेता:- डी एवी स्कूल

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.