Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में सत्यम के हरफनमौला खेल

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में सत्यम के हरफनमौला खेल

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को दिव्यदृष्टि फाउंडेशन ने जस्ट चैंपियन को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से पराजित किया।

एलएस कॉलेज मैदान में खेले गए मुकाबले में जस्ट चैंपियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, पर उसका फैसला सही साबित नहीं हुआ व पूरी टीम 27 ओवर में महज 82 रनों पर सिमट गयी। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे नीरज ने सर्वाधिक 21 रन बनाये। शिवम ने 10 व तारिक ने 12 रनों का योगदान दिया। फातुन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर चार विकेट चटकाये। सत्यम व गौरव को दो-दो विकेट मिला.।

जीत के लिए 83 रनों का पीछा करने उतरी दिव्यदृष्टि फाउंडेशन को सत्यम व रणवीर ने ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिये 52 रन जोड़े। इसके बाद दिग्विजय ने तुरंत-तुरंत दो झटके दिए। पर, यह काफी नहीं था। सत्यम ने सेराज (5) के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। सत्यम ने नौ चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 58 रन बनाये। उसे उसके हरफनमौला खेल के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कल का मैच : गायत्री क्रिकेट क्लब बनाम एमडीसीए रेड

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.