Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Saran Players Cricket League Competition : दहियावां टाइगर्स सेमीफाइनल में

Saran Players Cricket League Competition : दहियावां टाइगर्स सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

छपरा, 18 नवंबर। स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम में चल रही सारण प्लेयर्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता Saran Players Cricket League Competition में शनिवार को खेले गए मैच में सोनपुर वारियर्स ने दहियावां टाइगर्स को छह विकेट से हराया।

दहियावाँ टाईगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाये। सतीश ने 26, रौशन ने 10, हर्ष राज ने 7, प्रशांत ने 7 रन बनाए। सोनपुर वॉरियर्स की तरफ से आदित्य आनंद ने 2, आमिर ने 2, शुभम तिवारी ने 2, नीतीश ने 2 विकेट लिये।

जवाब में खेलने उतरी सोनपुर वॉरियर्स 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। ऋतिक ने 44, आदित्य राज ने 12, हर्षित सिंह ने 6 रन बनाए। दहियावाँ टाईगर्स की तरफ से रौशन ने 2, आरिफ ने 1, गुड्डू ने 1 विकेट लिये। यह मैच सोनपुर वॉरियर्स ने दहियावाँ को 6 विकेट से हराकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच ऋतिक को दिया गया। 19 और 20 तारीख को मैच नहीं होगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ संजीव सिंह, आयोजन समिति के सचिव विपिन कुमार सिंह, आयोजन समिति के संयोजक राजेश राय, सारण जिला क्रिकेट संघ की अध्यक्ष श्रीमती इन्दु कुमारी, सारण जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह, सुनील कुमार सिंह, कैशर अनवर, मनोज कुमार, राजेश कुमार, आलोक राज मौजूद थे। मैच के अंपायर वेद प्रकाश, सुनील कुमार पटना थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.