Saturday, June 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट Madhubani Cricket League में संजय यादव का धमाका, टाउन सीसी की बंपर जीत

Madhubani Cricket League में संजय यादव का धमाका, टाउन सीसी की बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 12 दिसंबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संचालन समिति के तत्वावधान में मधुबनी जिला क्रिकेट लीग Madhubani Cricket League में टाउन क्रिकेट क्लब मधुबनी की टीम ने नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी की टीम को 335 रनों से हराया।

Madhubani Cricket League उच्च विद्यालय बेलाही के मैदान में चल रही जिला लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मैच में टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 5 विकेट खोकर संजय यादव के शानदार शतक 123 रनों के बदौलत 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्तम भारद्वाज ने 9 रन, अंकित कुमार मिश्रा ने 44 रन, युवराज झा ने 67 रन, आयुष आनंद नाबाद ने 26 रन और उत्कर्ष भास्कर ने नाबाद 17 रन बनाया। नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी टीम के गेंदबाज राधेकृष्णा ने 2 विकेट और राम ने 3 विकेट लिया।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी की टीम 21.5 ओवर में मात्र 72 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गौरव कुमार ने 12 रन, आदित्य ने 12 रन और अभिनव कुमार ने 10 रन बनाया।

टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी टीम के गेंदबाज उत्कर्ष भास्कर ने 26 रन देकर 5 विकेट, अरविंद कुमार “रघु” ने 11 रन देकर 2 विकेट तथा प्रमोद और अरुण ने एक-एक विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजय यादव को रहिका के समाजसेवी हेमंत कुमार झा के हाथों ट्रॉफी प्रदान किया गया।
मैच के अम्पायर ब्रजेश मिश्रा व विकास कुमार, स्कोरर गौरव कुमार थे।
कल का मैच टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी और डायमंड रेड क्रिकेट क्लब, पंडौल के बीच खेला जायेगा।
मौके पर संचालन समिति के संयोजक कालीचरण, अनिल कुमार सोनू, ललित झा सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.