Saturday, June 6, 2026
Home राष्ट्रीयटेनिस सानिया-राम की जोड़ी Australian Open Tennis से बाहर

सानिया-राम की जोड़ी Australian Open Tennis से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

मेलबर्न। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके अमेरिकी जोड़ीदार अमरीका के राजीव राम मंगलवार को जैमी फोरलिस और जेसन कबलर की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी के हाथों हारने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए। मिश्रित युगल क्वार्टरफाइनल मैच में भारत-अमरीकी जोड़ी वाइल्ड कार्ड ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी से 4-6, 6-7 (5-7) से हार गई।

दोनों ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के एलेन पेरेज और नीदरलैंड्स के मैटवे मिडलकूप पर दूसरे दौर में 7-6 (8-6), 6-4 से जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। सानिया और राम ने पहले दौर में एलेक्जेंड्रा क्रुनिक और निकोला कैसिक की सर्बियाई जोड़ी को हराया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.