Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में संदीप का पंजा

कैमूर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में संदीप का पंजा

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही कटिहार जिला जूनियर डिवीजन लीग मैच में साई भारती क्लब ने चिल्ड्रेन एकेडमी को 34 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला साईं भारती क्लब ने लिया। साईं भारतीय क्लब के बल्लेबाजों ने 30 ओवर के इस मैच में अपने 5 विकेट खोकर 173 रन का स्कोर बनाये। संदीप ने 69 रन, नवीन ने 34 रन तथा नितिन ने 23 रन बनाये। मनीष ने दो विकेट, अभिषेक ने दो विकेट और ज्ञानेंद्र ने एक विकेट लिया।

जवाब में चिल्ड्रेन एकेडमी की टीम 28 ओवरों में मात्र 139 पर ही ढेर हो गई। जाहिद ने 39 रन, ज्ञानेंद्र ने 23 रन और कुंदन 21 रनों का योगदान दिया। अमित ने 5 विकेट, हिमांशु ने दो विकेट और संदीप ने 1 विकेट लिये। इस तरह से साईं भारती 34 रनों से यह मैच जीत गया।

मैन ऑफ द मैच संदीप कुमार को उनकी लाजवाब गेंदबाजी के लिए जिला संयोजक अजय कुमार सिंह द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.