Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Moinul Haque Cup Football में सहरसा की किशनगंज पर बंपर जीत

Moinul Haque Cup Football में सहरसा की किशनगंज पर बंपर जीत

by Khel Dhaba
0 comment

सहरसा, 18 दिसंबर। 72वीं बिहार राज्य फुटबॉल प्रतियोगिता फॉर एसएम मोइनुल हक फुटबॉल के अंतर्गत बुधवार यानी 18 दिसंबर को खेले गए मैच मैचों में भागलपुर और सहरसा ने जीत हासिल की।

पहले मैच में भागलपुर ने सुपौल को 1-0 जबकि दूसरे मैच में सहरसा ने किशनगंज जिले को 8-0 से हराया।

हाई स्कूल सिमरी बख्तियारपुर में आज खेले गए मैच भागलपुर  की ओर से खेल के 52वें मिनट में जर्सी  नंबर 9 सागर कुमार ने गोल किया। आज मैच में निर्णायक के रूप में  रोशन गुप्ता, मोहम्मद अशफाक, सिद्धार्थ कुमार और कैलाश पंडित थे।

दूसरे मैच में मेज़बान सहरसा ने किशनगंज जिले को 8-0 से हराया। सहरसा की और से जर्सी नंबर 8 अजय कुमार ने खेल के दूसरे,  25वें और 41वें मिनट में सहरसा के लिए तीन गोल किया।  जर्सी नम्बर 10 मोहम्मद दानिश ने 32 और 47वें मिनट में 2 गोल गए।

खेल के 12वें मिनट में जर्सी नंबर 07 राजनंदन और 59वें मिनट में महेश पासवान ने एक गोल किया। मध्यांतर तक सहरसा जिला 6-0 से आगे थी। मैच में निर्णायक की भूमिका में आदित्य कुमार, कैलाश पंडित, रोशन कुमार और सिद्धार्थ कुमार थे। सहरसा फुटबॉल संघ के सचिव अशफाक आलम ने बताया कि कल सहरसा बनाम जमालपुर रेल मैच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.