Saturday, June 6, 2026
Home Slider सबा करीम के बेटे ने कार से पैदलयात्री को टक्कर मारी, गिरफ्तार

सबा करीम के बेटे ने कार से पैदलयात्री को टक्कर मारी, गिरफ्तार

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। पूर्व क्रिकेटर सह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के जीएम (ऑपरेशन) सबा करीम के बेटे फिदेल ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम के बेटे को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब उनकी कार से 24 साल की महिला जख्मी हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह साउथ मुंबई के केम्प कॉर्नर के समीप हुआ। कार सबा करीम का बेटा फिदेल चला रहा था।
यह हादसा सुबह 6:30 बजे हुए तब करीम अपने बेटे फिदेल के साथ केम्प कॉर्नर की तरफ जा रहे थे।

सूत्रों के मुताबिक, फिदेल ने अचानक से तीसरी लेन से एक अन्य कार को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी पैदल जा रही महिला जो सड़क पार कर रही थी, उनकी कार के सामने आ गई। फिदेल ब्रेक लगाते तब तक महिला कार से टकरा चुकी थी और जख्मी हो गई थी।

बाद में महिला की पहचान सिद्धी एम के रूप में की गई। उन्हें बेहोशी की हालत में पास के ही जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया और अभी उनका ईलाज जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है और इसके बाद वह उनका बयान दर्ज करेगी। इसी के बाद फिदेल पर कार्रवाई की जाएगी जो अभी हिरासत में हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.