Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट रुबन कप अरवल क्रिकेट लीग : मगध सीसी के शाहीन का गेंदबाजी में ‘छक्का’

रुबन कप अरवल क्रिकेट लीग : मगध सीसी के शाहीन का गेंदबाजी में ‘छक्का’

by Khel Dhaba
0 comment

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप अरवल जिला सीनियर क्रिकेट लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में मगध क्रिकेट क्लब ने शांतिपुरम को 42 रनों से हरा दिया।

सुबह मगध के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष राज के शानदार 75 रनों के बदौलत पूरी टीम 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।

आयुष राज ने 59 गेंदो में 5 चौके एवं 5 छक्कों के बदौलत 75 रन बनाए तथा विवेक ने 38 रनों के योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। अतिरिक्त के रूप में 19 रन बने। गेंदबाजी में मिथिलेश एवं प्रकाश ने 3-3, अश्वनी ने 2 और शुभम एवं राहुल ने 1 – 1 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलने उतरी शांतिपुरम की पूरी टीम शाहीन अकबर के सामने लड़खड़ा गयी और पूरी टीम महज 104 बनाकर आल आउट हो गयी। टीम की ओर से राहुल ने 29, मिथिलेश ने 13, प्रकाश ने 11 और बंसी ने 10 रनों के योगदान दिया। शांतिपुरम के शीर्ष 5 बल्लेबाजों ने खाता भी नहीं खोला। गेंदबाजी में शाहीन ने शानदार 7 ओवर में 30 रन देकर 6 विकेट चटकाए। इसके अलावा मनीष, प्रांशु एवं इरतज़ा ने 1 – 1 सफलता हासिल की। अतिरिक्त के रूप में 28 रन बने।

आज के मैच में मनीष रंजन एवं अंकित कुमार ने अंपायर तथा राम रमैया ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल का मैच आर ए एस स्पोर्ट्स क्लब बनाम सद्भावना क्रिकेट क्लब खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.