Monday, June 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट नालंदा जिला क्रिकेट लीग में रॉथमेंस क्रिकेट क्लब विजयी

नालंदा जिला क्रिकेट लीग में रॉथमेंस क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के तत्वावधान में शहर में चल रही बीएन झा नालंदा जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में रॉथमेन्स क्रिकेट क्लब ने श्री साई स्कूल क्रिकेट क्लब को 18 रन से हराया।

गैवी के मैदान पर चल रही इस लीग में रॉथमेन्स क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। रॉथमेंस क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 192 रन बनाये। अतिरिक्त से 35 रन बनाये। संटू ने 41, रितेश ने नाबाद 19, अकमाम ने 19 रन बनाये। छोटू ने चार और राजपाल ने 3 विकेट चटकाये।

श्री साई स्कूल क्लब की टीम 28.1 ओवर में 174 रनों पर सिमट गई। अतिरिक्त से 22 रन बनाये। बिट्टू ने नाबाद 40 रन, अमन आदित्य ने 32 रन, छोटू ने 26रन बनाये। हैदर ने 03 विकेट, मेराज ने 2, रितेश ने 2 विकेट लिये।

मैच के अंपायर परवेज़ मुस्तफा और अभिजीत रहे। तीन जनवरी को नालन्दा क्रिकेट अकादमी बनाम लकी क्रिकेट क्लब का मैच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.