Tuesday, June 9, 2026
Home Slider Rohtas District Cricket League का खिताब रोहतास इलेवन ने जीता

Rohtas District Cricket League का खिताब रोहतास इलेवन ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार को संघ के पूर्व पदाधिकारी सुनील ज्वाला की पुण्य तिथि पर सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। खिताब रोहतास इलेवन की टीम ने जीती

रोहतास Xl ने यस क्रिकेट एकेडमी को 113 रन से हराया। टॉस जीतकर रोहतास Xl ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवर के मैच में 8 विकेट पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया। रोहतास Xl की तरफ से गुलरेज ने 54 रन, सोनू ने 41 रन, तरुण ने 21 रन, मनीष ने 21 रन बनाये। जवाब में यंस क्रिकेट क्लब की ओर से अनु कुमार ने 6 विकेट, निर्भय ने 1 विकेट और दीपक ने एक विकेट लिया।।

जवाब में उतरी यंस किकेट एकेडमी की टीम 108 रन बनाकर आलआउट हो गई। यंस की तरफ से अनु कुमार ने 35 रन, ललित ने 46 रन, अविनाश ने 28 रन बनाये। रोहतास Xl की तरफ से तरुण कुमार ने 7 विकेट, मनीष ने 2 एवं याकिब ने 1 विकेट लिया।

विजेता टीम को अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान एवं समाज सेवी दया दुबे एवं पूर्व क्रिकेटर धर्मेंद्र ने ट्रॉफी प्रदान की। तरुण कुमार को मैन ऑफ द मैच और मनीष कुमार को मैन ऑफ द लीग का पुरस्कार दिया गया।
अंपायर की भूमिका में शिवम कुमार व सतीश कुमार जबकि स्कोर अमित कुमार थे। कमेंटरी छोटू भैया ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.