Friday, June 5, 2026
Home Slider रोहतास जिला कूच बिहार ट्रॉफी का सेलेक्शन ट्रायल कल

रोहतास जिला कूच बिहार ट्रॉफी का सेलेक्शन ट्रायल कल

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

सासाराम। आगामी 15 से 18 अक्टूबर तक मोइनुल हक मैदान पटना में बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले U19 कूच बिहार ट्रॉफी के ट्रायल में  रोहतास जिला क्रिकेट संघ ने भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की तिथि एवं जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट घोषित कर दी गई है। इन खिलाड़ियों को 7 अक्टूबर  को एसपी जैन  कॉलेज ग्राउंड मैं दोपहर 2:00 बजे से होने वाले U-19 कूच बिहार ट्रायल के लिये  भाग लेंगे। इन्हीं चयनित खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी एवं तीन स्टैंडबाई खिलाड़ी बीसीए द्वारा आयोजित U19 कूच बिहार ट्रॉफी ट्रायल में भाग लेने हेतु मोइनुल हक क्रिकेट ग्राउंड पटना में जाएंगे। रोहतास जिले का  ट्रायल 16 अक्टूबर को होना सुनिश्चित हुआ है। इस आशय की जानकारी  संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर पासवान ने दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.