Monday, June 8, 2026
Home Slider रोहित शर्मा को पाया गया कोरोना पॉजिटिव

रोहित शर्मा को पाया गया कोरोना पॉजिटिव

by Khel Dhaba
0 comment

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को कोरोना संक्रमित पाया गया है। शनिवार को उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ था, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए हैं। रोहित शर्मा इस समय बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। कोरोना संक्रमित पाये जाने के कारण ही रोहित शर्मा लीसेस्टटर शायर के खिलाफ वार्मअपन मैच के दूसरे दिन नहीं खेलने उतरे।

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है, “टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को आयोजित रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) में कोविड​​-19 पॉजिटिव पाया गया है। वह फिलहाल टीम होटल में आइसोलेशन में है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में है। उनकी सीटी वैल्यू का पता लगाने के लिए रविवार को आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा।”

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.