Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग ममें आरएनसीसी डायमंड विजयी

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग ममें आरएनसीसी डायमंड विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वीं जिला सीनियर क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में आर एन सी सी डायमंड ने खुश्की बाग क्रिकेट क्लब को 56 रन से हरा कर 2 अंक प्राप्त किए।

खुश्की बाग क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। आरएन सीसी डायमंड ने 32.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 163 रन बनाए। रोशन ने 41 रन ,मयंक ने 30 रन एवं प्रेम ने 20 रन बनाए। मोनू ने 5 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट, संजीव ने 6 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट एवं मृत्युंजय ने 7 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुश्की बाग क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज 23.4 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर मात्र 107 रन ही बना पाई। हेमंत ने 24 रन ,अनिमेष ने 22 रन एवं संजीव ने 22 रन बनाए। अमर ने 4.4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट एवं शुभम ने 5 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच आर एन सी सी डायमंड के अमर कुमार रहे इन्होंने 4.4 ओवर में 15 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इस मैच की निर्णायक कमल पोद्दार, विमल मुकेश एवं स्कोरर मोनू थे।

इस मैच के मौके पर संघ के चेयरमैन राजेश बैठा, सदस्य अंबुज कुमार सिंह ,कुमार राकेश, मनोज सिंह, अजीत कुमार, विकास कुमार, सुजीत कुमार, मनोहर, सरजील असर ,मिंटू सिंह, मंटू दा इत्यादि खेल प्रेमी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.