Friday, June 5, 2026
Home बिहारफुटबॉल आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल, मैरवा सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका फुटबॉल के सेमीफाइनल में

आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल, मैरवा सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका फुटबॉल के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सीवान की आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल मैरवा की टीम नई दिल्ली में खेले जा रहे सुब्रतो कप अंडर-17 बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर ली है। क्वार्टरफाइनल में आरकेएस गर्ल्स हाईस्कूल, मैरवा ने माता रुक्मिणी कन्या आश्रम डिमरपाल, जगदलपुर (छत्तीसगढ़) 10-1 से पराजित किया।


खेल के पहले ही मिनट से बिहार के खिलाड़ियों ने गोल दागना शुरू किया और 50वें मिनट में अंतिम गोल दागा गया। श्रुति कुमारी ने पहला और अंतिम दोनों गोल दागे। श्रुति कुमारी (1वें, 3वें, 12वें, 29वें,32वें और 50वें) ने कुल छह गोल दागे। निक्की कुमारी (5वें, 18वें,48वें) ने तीन गोल दागे। शिबू कुमारी ने 38वें मिनट में गोल किया। सेमीफाइनल में बिहार का मुकाबला मणिपुर से होगा।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.