Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर जिला Junior Division Cricket League में राइजिंग स्टार क्लब 6 विकेट से विजयी

भोजपुर जिला Junior Division Cricket League में राइजिंग स्टार क्लब 6 विकेट से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

आरा, 23 दिसंबर। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग में सोमवार यानी 23 दिसंबर को खेले गए मैच में राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब 6 विकेट से विजयी हुई। राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने हाईटेक क्रिकेट क्लब को हराया।

वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में चल रही इस लीग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हाईटेक क्रिकेट क्लब ने 22 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 73 रन बनाए। हाईटेक क्रिकेट क्लब की तरफ से कार्तिक पटेल ने 31 और देव कुमार ने 12 रनों का योगदान किया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका। राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु तथा आतिश में तीन-तीन विकेट लिया। अमृत एवं आर्यन को दो-दो विकेट मिला।

73 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने चार विकेट खोकर जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। राइजिंग स्टार की तरफ से ऋतुराज ने सर्वाधिक नाबाद 24, आतिश यादव ने 20 रन और राजीव कुमार ने नाबाद 11 रनों का योगदान किया।

हाईटेक क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुड्डू ने तीन विकेट और अनुराग ने एक विकेट लिया। इस प्रकार राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। आज के मैच के निर्णायक अवनीश एवं पुष्पेंद्र थे। स्कोरिंग सनी ने की| मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के सचिव, कोषाध्यक्ष, संयोजक आकाश कुमार, कुमार विजय, सीनियर खिलाड़ी वरुण राज, विपुल ,सागर तिवारी, रोहित एवं विभिन्न खेलों के पदाधिकारी भी उपस्थित थे|।

 कल का मैच जूनियर डिवीजन में तेघरा क्रिकेट क्लब बनाम भोजपुर क्रिकेट अकैडमी ग्रीन के बीच प्रातः 9:00 बजे वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में होगा| इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू) ने दी|

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.