Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट कटिहार जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग सीसी विजयी

कटिहार जिला क्रिकेट लीग में राइजिंग सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

कटिहार। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही स्व.रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला ए डिवीजन क्रिकेट लीग डिवीजन में सोमवार को खेले गए मैच में राइजिंग क्रिकेट क्लब ने लिबर्टी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित किया।

लिबर्टी के कप्तान सन्नी आनंद ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए लिबर्टी ने 172 रन बनाए। रवि कुमार लारा ने सर्वाधिक 82 रन बनाये। इसके अलावा शशांक कुमार और राकेश ठाकुर ने 23-23 रनो का योगदान किया। मुकेश अग्रवाल ने 28 रन देकर 4 विकेट, मो.अशफाक ने 24 रन देकर 2 विकेट, रंजीत गुप्ता ने 37 रन देकर 2 विकेट लिये। शाहबाज़ अंसारी ने 45 रन देकर 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए राइजिंग क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट से जीत कर 2 अंक प्राप्त किये। वीरेंदर कुमार ने 52, मुकेश अग्रवाल ने 30 रन, नीरज चौधरी ने 26 रन और कप्तान शाहबाज़ अंसारी नाबाद 29 रन बनाये। पंकज श्रीवास्तव ने 21 रन देकर 2 चटकाये। 1-1 विकेट रवि कुमार लारा और शशांक ने लिये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राइजिंग क्रिकेट क्लब के मुकेश अग्रवाल को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया। कटिहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव रितेश कुमार ने बताया के कल का मैच सन्नी क्रिकेट क्लब बनाम शांति भारती के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें।

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.