Thursday, June 4, 2026
Home बिहारक्रिकेट Gopalganj District Cricket League के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर से

Gopalganj District Cricket League के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अक्टूबर से

by Khel Dhaba
0 comment

गोपालगंज, 18 अक्टूबर। गोपालगंज जिला क्रिकेट लीग सीजन 2024—25 की शुरुआत छठ पूजा के तुरंत बाद कर दी जाएगी। गोपालगंज जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव साकेत गिरि ने बताया कि इस बार पुरुष/महिला जिला क्रिकेट लीग विभिन्न मैदानों पर खेला जाएगा।

इस बार जिला की महिला टीम हरेक कैटेगरी में भी बनेगी तो महिला खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी खिलाडियों का नाम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को नहीं भेजा जाएगा। जिले के सभी खिलाडियों को अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म शुल्क के साथ तथा डॉक्यूमेंट्स का फोटो कॉपी साथ में जमा करना होगा।

निबंधन फॉर्म जमा करने की तिथि 15 से 29 अक्टूबर तक निर्धारित है। इच्छुक खिलाड़ी अपना फॉर्म फेसबुक पेज से भी डाउनलोड कर मानिकपुर स्थित कार्यालय में पुनीत मिश्रा को जमा कर के रशीद प्राप्त करे।फॉर्म जमा तथा कॉल करने का समय सुबह 7बजे से 10बजे तक शाम को 3 बजे से 6 बजे तक।

विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें:

 1. पुनीत मिश्रा, मोबाइल नंबर 7543068979

2. राहुल गिरि, मोबाइल नंबर 7321831663/6204978024

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.