Wednesday, June 10, 2026
Home Slider Randhir Verma Under-19 Cricket: कैमूर ने 167 रन से हरा रोका रोहतास का विजय रथ

Randhir Verma Under-19 Cricket: कैमूर ने 167 रन से हरा रोका रोहतास का विजय रथ

by Khel Dhaba
0 comment
  1. उत्सव,देवांश,अनुभव बल्लेबाजी में व अनुज,आर्यन गेंदबाजी में चमके
    भभुआ, 19 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में आयोजित शाहाबाद जोन रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट के अंतिम मुकाबले में कैमूर ने एकतरफा मुकाबले में रोहतास को 167 रन से हरा उसके विजय क्रम पर ब्रेक लगा दिया। इस जीत के बाद कैमूर की टीम अपने पूल में दूसरे नंबर आ गई। औरंगाबाद की टीम इस ग्रुप की चैंपियन बनी।

 

 

 

स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कैमूर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 285 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्सव आनंद ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 81 गेंद में 61 रन, देवांश अश्वल ने बेहतरीन अर्धशतक जमाते हुए 71 गेंद में 61 रन और कप्तान अनुभव सिंह ने 68 गेंद में 53 रन बनाये। इसके अलावा नरेंद्र ने 22 गेंद में 30 रन, हर्ष राज ने 50 गेंद में 30 रन और सूर्यांश तिवारी ने 10 रन का योगदान दिया।

 

रोहतास की ओर से हर्षवीर ने 40 रन पर 3 विकेट और प्रथम, सिद्धार्थ, अंकित राज व अमित राज ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

 

 

 

रोहतास की टीम 286 रन का पीछा करते हुए कैमूर के तेज गेंदबाज आर्यन पटेल और चाईनामैन अनुज राज के सामने 34 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 118 रन बना सकी और लक्ष्य से 167 रन पीछे रह गई।

 

 

रोहतास की ओर से नवीन राज ने 18, संत सिंह 16, आर्यन रघुवंशी व विशाल ने 14-14 रन बनाये। शेष सभी बल्लेबाज दहाई की रन संख्या तक भी नहीं पहुंच सके।

 

 

 

कैमूर की ओर से अनुज राज सिंह ने 10 ओवर में 5 मेडन रखते हुए मात्र 19 रन खर्च करके 5 विकेट और आर्यन पटेल ने 8 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 36 रन देकर 4 विकेट चटकाये वही आशिफ अहमद को 1 विकेट प्राप्त हुआ।

 

 

प्लेयर ऑफ़ दी मैच की ट्राफी कैमूर के आर्यन पटेल को  (4 विकेट) के लिए कैमूर के पूर्व खिलाड़ी रवि कुमार ने प्रदान किया।

 

 

मैच में अंपायरिंग पटना के आशुतोष कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग सौरव कुमार और अंशु आर्या ने किया। रविवार से बीसीए सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आरंभ होगा जिसमें बक्सर का मुकाबला रोहतास से होगा।

 

 

संक्षिप्त स्कोर

कैमूर : 50 ओवर में सात विकेट पर 285 रन, हर्ष राज 30, उत्सव आनंद 61, अनुभव सिंह 53, देव्यांशु अश्वाल 61, नरेंद्र जडेजा 30, सूर्यांश तिवारी 10, अतिरिक्त 40, हर्षवीर सिंह 3/40, प्रथम 1/53, सिद्धार्थ भारद्वाज 1/29, अंकित राज 1/37, अमित राज 1/50

रोहतास : 34 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट संत कुमार सिंह 16, राजीव शर्मा 15,आर्यन सिंह रघुवंशी 14, विशाल कुमार 14, नवीन राज 18,अतिरिक्त 15,आर्यन पटेल 36, अनुज राज सिंह 5/19

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.