Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट रांची की टीम फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

रांची की टीम फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बक्सर। स्थानीय किला मैदान पर खेले जा रहे 14वें फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में इलाहाबाद को सात विकेट से हरा कर रांची की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद की टीम मात्र 98 रन बना कर आउट हो गी। अक्षय शर्मा ने 48 रन बनाये। अमित कुमार ने 13, सत्येंद्र ने 12 रन बनाये। शब्बीर ने 4, अभिषेक ने 2, सोनू ने 3 और अतुल ने एक विकेट चटकाये।

99 के लक्ष्य के जवाब में रांची की टीम एक समय 6 रन पर दो विकेट खोकर मुश्किल में फंस गई थी, लेकिन पूर्व रणजी खिलाड़ी धैयपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 28 रन बनाये और अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुनील कुमार के नाबाद 30 रन, विजय यादव के 13 रन रन के सहारे रांची ने 3 विकेट के नुकसान प र 99 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। इलाहाबाद कीअोर से उदय ने 2 और संजीत ने 1 विकेट चटकाये। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला कैमूर एकादश से होगा।

मैच का उद्घाटन सदर अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन की औपचारिकता के बाद अतिथि खिलाड़ियों व माननीय अतिथियों ने डुमरांव महाराजा स्व. कमल बहादुर सिंह, भूपू नगर परिषद अध्यक्ष स्व. अरविंद कुमार सिंह व फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी स्व. सुल्तान अहमद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

आज के मैच के दौरान सिमरी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पाठक, श्रवण तिवारी, नंदलाल जायसवाल, लता श्रीवास्तव, राजेंद्र वर्मा, रामानंद मिश्रा, प्रमोद पांडेय, मनोज अग्रवाल, रवींद्र सिन्हा, संजय राय, नियमतुल्लाह फरीदी, फसीह आलम, बब्लू, बल्ली, शेखु फरीदे के अलावा हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे। मैच के अंपायर सूफी खान और निरंजन कुमार थे जबकि स्कोरर आफताब आलम, कमेंटेटर विक्की जायसवाल और जितेंद्र प्रसाद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.