Friday, June 19, 2026
Home बिहार रामफल राम अवतार स्मृति टी 20 क्रिकेट : पूर्णियां की टीम सेमीफाइनल में

रामफल राम अवतार स्मृति टी 20 क्रिकेट : पूर्णियां की टीम सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
रामफल राम अवतार स्मृति टी 20 क्रिकेट

अंधराठाढ़ी (मधुबनी)। स्थानीय महंत राजेश्वर गिरी उच्च विद्यालय के मैदान पर चल रही रामफल राम अवतार स्मृति टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में पूर्णियां की टीम ने मधुबनी की टीम को 8 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में पूर्णियां टीम के कप्तान विजय भारती ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अंकित सिंह ने 11 रन, नितिन ने 5 रन, भास्कर सिंह ने 7 रन, शिशिर साकेत ने 2 रन, रितिक कुमार ने 46 रन, विजय भारती ने 13 रन, सकलैन मुश्ताक ने 14 रन और सैफ अली ने नाबाद 3 रन बनाया।
मधुबनी की ओर से रंजन कुमार और आशुतोष सिंह 3-3 विकेट, ज्ञानेश कुमार और कप्तान मयंक कुमार ने 2-2 विकेट लिया।

जबाब में मधुबनी की टीम 17.5 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई। शिवम ने 17 रन, अभिनव ने 15 रन, राजा विशाल ने 7 रन, प्रवीण मिश्रा ने 1 रन, शुभम ने 12 रन, आशुतोष सिंह ने 11 रन, रंजन कुमार ने 18 रन और राहुल मेहता ने नाबाद 1 रन बनाये।

पूर्णियां टीम की ओर से शिशिर साकेत ने 7 विकेट, वाचस्पति, सैफ अली और कप्तान विजय भारती ने 1-1 विकेट लिया।

मैच के अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह व अमित रंजन, स्कोरर राजेश कामत और राजू मंडल, कॉमेंटेटर राजा कुमार राज,भारतेन्दु कुमार और दया नन्द चौधरी थे।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्णियाँ टीम के शिशिर साकेत को मुखिया महासंघ के अध्यक्ष राज नारायण उर्फ छोटू राय के हाथों प्रदान किया गया।

टूर्नामेंट कमिटी के सचिव संजय कुमार चौधरी ने बताया कि तीसरा मैच 4 फरवरी शनिवार को मुजफ्फरपुर बनाम खगड़िया टीम के बीच होगा। वहीं चौथा मैच सुपौल बनाम बेनीपट्टी टीम के बीच 5 फरवरी रबिबार को होगा।

मौके पर टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष अरविन्द चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष राम गुलाम भंडारी, उपाध्यक्ष संजीब कुमार चौधरी, सचिव संजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार कामती और कमलेश कुमार, राज नारायण राय, पूर्व प्रमुख केशव चौधरी सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.