Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट Sheohar District Cricket Leagueमें राकेश और रौशन का जलवा

Sheohar District Cricket Leagueमें राकेश और रौशन का जलवा

by Khel Dhaba
0 comment

शिवहर। शिवहर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में राकेश और रौशन के शानदार प्रदर्शन से एकतरफा मुकाबले में यंग स्टार ने न्यू स्टार क्रिकेट क्लब को 77 रनों से हराया ।

आज सुबह यंग स्टार के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । टीम की तरफ से रौशन ने 50 एवं शिवम् ने 36 रनों की पारी खेली । न्यू स्टार क्रिकेट क्लब‌ की तरफ से रवि ने पांच विकेट लिया । यंग स्टार टीम के द्वारा बनाए गए कुल 145 रनों का पीछा करने उतरी न्यू स्टार की पूरी टीम निर्धारित ओवरों में 68 रनों पर सिमट गई और यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच 77 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया । शानदार गेंदबाजी ‌के लिए यंग स्टार के राकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिनियर क्रिकेटर नवीन सिंह द्वारा दिया गया ।

कल इस लीग का अगला मैच सोनौल सुल्तान क्रिकेट क्लब एवं न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.