Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट Kishanganj District Cricket League में राजहंस क्लब रोलवाग बना ग्रुप चैंपियन

Kishanganj District Cricket League में राजहंस क्लब रोलवाग बना ग्रुप चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment
Kishanganj District Cricket League

किशनगंज। किशनगंज जिला क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2021-22 के लिए आयोजित ए डिविजन क्रिकेट लीग (Kishanganj District Cricket League) का आज 37 वां मैच राजहंस क्लब रोलबाग बनाम गाड़ीवान मोहल्ला क्रिकेट क्लब सीनियर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें 22 रनों से पराजित किया।

राजहंस के कप्तान फैजल खान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजहंस क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। प्रशांत कुमार यादव ने 71 गेंदों में नाबाद 129 रन, रितेश कुमार ने 27 रन, मेराज आलम ने 25 रनों का योगदान दिया। गाड़ीवान मोहल्ला सीनियर की ओर से साकेब कमर ने 2 विकेट, वारिस अली ने 1 विकेट, परवेज ने एक विकेट एवं कैसर आलम ने 1 विकेट हासिल किया।

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाड़ीबान मोहल्ला सीनियर 23.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी जिसमें रोशन ने 30 गेंदों में 50 रन, शरीफ ने 38 गेंदों में 50 रन एवं तबरेज आलम ने 18 गेंदों में 25 रन बनाए।

राजहंस क्लब की ओर से सतीश कुमार ने 3, विशाल कुमार सिंह ने 2, मणिशंकर ने दो, माही ने दो विकेट एवं मेराज आलम ने एक विकेट हासिल किया। शानदार शतक मारने वाले (नाबाद 129 रन) प्रशांत कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। आज के अंपायर थे राणा नावेद एवं संजय राय वही स्कोरर थे आसिफ आलम।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.