Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट East Champaran District Cricket League में ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा 42 रन से विजयी

East Champaran District Cricket League में ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा 42 रन से विजयी

by Khel Dhaba
0 comment
East Champaran District Cricket League

मोतिहारी। ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गांधी मैदान के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व. सत्यदेव प्रसाद चौधरी मेमोरियल पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट लीग (East Champaran District Cricket League) में ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा ने रामजानिया क्रिकेट क्लब फेनहारा को को 42 रन से शिकस्त देकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 28 ओवर में 132/10 रन का स्कोर बनाया। टीम के बल्लेबाज आदित्य ने 37 रन, ऋषि परासर ने 16 रन और मोनाजिर ने 12 रन बनाये। रामजानिया क्रिकेट क्लब के गेंदबाज राजेश व प्रशांत ने 3-3 विकेट जबकि कुंजन को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य को हासिल करने उतरी रामजानिया क्रिकेट क्लब की टीम 22 वे ओवर में 91/10 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।टीम के बल्लेबाज राजीव ने 24 रन,सन्नी ने 21 रन और राजेश ने 12 रन बनाए। ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा के गेंदबाज अवध किशोर ने 4 विकेट लिए जबकि मोनाजिर व साहिल को 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए ब्लॉक क्रिकेट क्लब फेनहारा के खिलाड़ी अवध किशोर को वी.के.एस.स्पोर्ट्स एकेडमी पटना के सौजन्य से दिया गया।

मैच में अम्पायर की भूमिका डीसीए एलीट पैनल ग्रेड लेवल-ए के प्रकाश रंजन सिंह और इंद्रमोहन शर्मा ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अभिषेक कुमार रहे।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल का मुकाबला अपरिहार्य कारण से स्थगित रहेगा।यह मैच लीग के अंतिम चरण में खेला जाएगा।16 दिसंबर को घोड़ासहन क्रिकेट एकेडमी का सामना डिलाइट क्रिकेट क्लब रघुनाथपुर से होगा।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,फैसल गनी,मुरलीधर सिंह,महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रीति कुमारी इत्यादि की उपस्थिति रही।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.