Sunday, June 7, 2026
Home राष्ट्रीय ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट से कोविड-19 राहत कोष के लिए 15 लाख रुपए जुटाये

ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट से कोविड-19 राहत कोष के लिए 15 लाख रुपए जुटाये

by Khel Dhaba
0 comment
Sanjeevani Online Open Chess Tournament

बेंगलुरु। ह्यचेकमेटकोविडह्ण ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट से 15 लाख रुपए की राशि जुटायी गयी जिसे कर्नाटक मुख्यमंत्री कोविड-19 राहत कोष को दान में दिया गया।

गुरुवार को यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार टूर्नामेंट में कुल 19,245 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का आयोजन कर्नाटक सरकार ने यूनाइटेड कर्नाटक शतरंज संघ और मोबाइल प्रीमियर लीग के साथ मिलकर किया गया।

जीएम अंकित राजपारा ने टूर्नामेंट जीता जिसका आयोजन दो और तीन मई को किया गया था। जीएम भक्ति कुलकर्णी ने ह्यशीर्ष रैंकिंग की महिला खिलाड़ीह्ण के लिये और शंकुतला देवी ने 60 साल की उम्र के बाद ह्यशीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ीह्ण का पुरस्कार हासिल किया। टूर्नामेंट में 2.37 लाख शतरंज मुकाबले खेले गये।

कर्नाटक के खेल मंत्री सीटी रवि ने कहा, मैं उन सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने चेकमेटकोविड शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और योगदान किया। हमें खुशी है कि मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष के लिये इतनी बड़ी संख्या की राशि जुटायी गयी। हमें एक साथ मिलकर काम करते रहना चाहिए और इस संकट से निकलना चाहिए।

इसमें मुकाबले ह्यस्पीड चेसह्ण प्रारूप में खेले गये जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन मिनट दिये गये। विजेता का फैसला टूर्नामेंट के दो दिन के दौरान सबसे ज्यादा मैच जीतने के आधार पर किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.