Tuesday, June 16, 2026
Home Slider टी-20 रैंकिंग में राहुल शीर्ष भारतीय बल्लेबाज, कोहली भी आगे बढ़े

टी-20 रैंकिंग में राहुल शीर्ष भारतीय बल्लेबाज, कोहली भी आगे बढ़े

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल शनिवार को जारी आईसीसी की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर बरकरार हैं जबकि कप्तान विराट कोहली एक स्थान के फायदे से नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के संपन्न होने के बाद यह रैंकिंग जारी की गई। भारत ने श्रृंखला 2-0 से जीती।

रैंकिंग में भारत के शीर्ष बल्लेबाज राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ दो पारियों में 45 और 54 रन बनाए जिससे उन्हें 26 अंक का फायदा उठाया। वह ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल से सिर्फ छह अंक पीछे हैं।

टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शीर्ष बल्लेबाज कोहली नौवें स्थान पर हैं जबकि बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी एक स्थान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मनीष पांडे भी चार स्थान आगे बढ़कर 70वें पायदान पर हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.