Wednesday, April 22, 2026
Home Slider पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया। स्थानीय डीएसए मैदान में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा बैठक एवं पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न हुआ। वार्षिक आमसभा की बैठक में कईबिंदुओं पर विचार विमर्श किए गए। पिछले सभी बैठकों की संपुष्टि की गई।

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी कोषाध्यक्ष विमल मुकेश ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसे सभी सम्मानित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। विमल मुकेश ने 40वीं जिला क्रिकेट लीग से संबंधित सभी मैचों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला T20 क्रिकेट प्रतियोगिता सीमांचल जोन का आयोजन स्थल पूर्णिया को बनाए जाने पर सभी सदस्यों ने बिहार क्रिकेट संघ का आभार प्रकट किया।

प्रस्तावित विषय में अगले 3 वर्षों के लिए पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के नए कार्यकारिणी समिति के गठन/ चुनाव हेतु संघ के चेयरमैन राजेश कुमार बैठा ने चुनाव समिति एवं बिहार क्रिकेट संघ द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक प्रकाश कुमार सिंह से चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने का आग्रह किया।

इस चुनाव में कुल 34 क्लबों ने मतदान किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार उदय कांत ठाकुर एवं शमी अहमद थे। उदय कांत ठाकुर को 14 मत एवं शमी अहमद को 20 मत प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद पर मोइजुर रहमान को 7 मत, मोहम्मद असीम को 12 मत एवं जय कुमार सिंह को 15 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर ओम कुमार को 12 मत एवं जयंत कुमार को 22 मत प्राप्त हुए।

 संयुक्त सचिव पद पर शहादत हुसैन को 7 मत, सरजील असर को 11 मत एवं विजय कुमार को 16 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार को 01मत, मनीष कुमार को 14 मत एवं मनजीत राज को 19 मत प्राप्त हुए।

पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी निम्नलिखित हुए।
अध्यक्ष -शमी अहमद,
उपाध्यक्ष- जय कुमार सिंह,
सचिव- जयंत कुमार,
संयुक्त सचिव- विजय कुमार,
कोषाध्यक्ष- मनजीत राज।

सभी नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बिहार क्रिकेट संघ से नियुक्त  चुनाव पर्यवेक्षक प्रकाश कुमार सिंह एवं चुनाव समिति के मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री एमएच रहमान, अली खान (सदस्य), ए के बोस (सदस्य), राजीव कुमार (सदस्य), एवं अभिषेक ठाकुर ने विजय प्रमाण पत्र निर्गत किया।

्इसी क्रम में राजेश कुमार बैठा, जितेंद्र कुमार सिन्हा , नंदकिशोर सिंह, अंबुज कुमार सिंह ने निर्वाचित अध्यक्ष शमी अहमद , जय कुमार सिंह ,जयंत कुमार ,विजय कुमार एवं मनजीत राज को माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।   इस मौके पर पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के सभी सम्मानित क्लब सदस्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights