Wednesday, June 10, 2026
Home Slider पटना में खुला प्रोफेशनल फुटबॉल एकेडमी, जानें उसके बारे में

पटना में खुला प्रोफेशनल फुटबॉल एकेडमी, जानें उसके बारे में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना में भी प्रोफेशनल फुटबॉल एकेडमी खुल गया है। इस एकेडमी का नाम भी प्रीमियर स्पोर्टिंग फुटबॉल एकेडमी। यह एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। रविवार को इस एकेडमी के लोगो और किट की लांचिंग होनी है।  

यह फुटबॉल राजधानी के वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित ग्राउंड पर पर चलता है। इस एकेडमी के ऑनर बिहार के पश्चिम चंपारण के रहने वाले अमित कुमार जायसवाल है। ये खुद भी एएफसी ए लाइंसेस कोच हैं। अमित कुमार जायसवाल रहते तो है बेंगलुरु में पर उनका दिल धड़कता है बिहार के लिए। तभी तो उन्होंने बिहार में फुटबॉल के विकास के लिए इस एकेडमी की स्थापना की है।

पटना में इस एकेडमी के मुख्य कर्ताधर्ता पंकज सूर्यवंशी ने खेलढाबा.कॉम को बताया कि अभी हमारे एकेडमी लगभग 25 बच्चे ट्रेनिंग ले रहे हैं। इन्हें कोचिंग दे रहे हैं डी लाइंसेसे कोच इंद्रकांत शुक्ला, सपना कुमारी, ऋषिकेष। खुद पंकज सूर्यवंशी भी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देते हैं।

ट्रेनिंग सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शनिवार और रविवार को होता है। एकेडमी की फीस है एक हजार रुपए प्रति महीने। एडमिशन फी है 500 रुपए। शाम में दो घंटे ट्रेनिंग चलती है।

5 से 21 साल के बच्चों को ट्रेनिंग अतिअत्याधुनिक तरीसे के दी जाती है। इनका लक्ष्य है कि ट्रेनिंग लेने वाले बच्चों को मैचों के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म को उपलब्ध कराना।

पंकज सूर्यवंशी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर कोई बच्चा एडमिशन लेता है तो उसे ट्रेनिंग किट (टीशर्ट, पैंट और मौजा) फ्री में दिया जायेगा।  

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.